फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फ्लाइट देरी पर महिला यात्री के हंगामे की निदेशक ने भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के साढ़े छह घंटे उड़ान में देरी पर महिला यात्री के एयरपोर्ट पर हंगामे (21 जून) की रिपोर्ट निदेशक ने उच्च अफसरों को भेज दी है। महिला यात्री से काउंटर पर लगे कंप्यूटर क्षतिग्रस्त करने के साथ सुरक्षाकर्मियों से अभद्रता का भी आरोप है।
विज्ञापन

महिला यात्री ने 21 जून को गोरखपुर एयरपोर्ट पर हंगामा किया था। विमानन कंपनी स्पाइस जेट के मैनेजर ने एयरपोर्ट निदेशक को पत्र लिखा था। दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट 21 जून को रात 9:55 बजे विशेष अनुमति के बाद दिल्ली के लिए उड़ी थी। देर होने से नाराज एक महिला यात्री ने एयरपोर्ट परिसर में हंगामा कर दिया। विमानन कंपनी की तरफ से आरोप लगाया गया कि महिला यात्री ने चेक-इन काउंटर पर कंप्यूटर क्षतिग्रस्त कर दिया और सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी की। इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक आरके पाराशर ने बताया कि घटना का वीडियो फुटेज चेक किया गया है। इसके बाद महिला यात्री के विरुद्ध रिपोर्ट महानिदेशालय और उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें