फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: त्रिवेणी अपाॅर्टमेंट पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
- नक्शा न दिए जाने पर जीडीए में चालान कर वाद दाखिल
विज्ञापन


गोरखपुर। धर्मशाला बाजार स्थित गोयल हाता में साल 2002 में बने ‘त्रिवेणी अपार्टमेंट’ पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने एक बार फिर कार्रवाई की है। शुक्रवार को अपार्टमेंट परिसर में ज्ञानी उर्फ ज्ञानमती देवी के नाम से नोटिस चस्पा किया गया। इसमें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि 13 अक्तूबर की सुनवाई में यदि कोई पक्ष रखने नहीं आया तो एकपक्षीय ध्वस्तीकरण आदेश पारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पांच मंजिला त्रिवेणी अपार्टमेंट में 23 फ्लैट बने हैं, जिनमें कई परिवार रह रहे हैं। जीडीए बार-बार निर्माणकर्ताओं से स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने की मांग कर रहा है लेकिन नक्शा उपलब्ध नहीं कराया गया। इसी आधार पर अगस्त में उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की धाराओं के तहत वाद दर्ज किया गया। मानचित्र न मिलने की स्थिति में अपार्टमेंट सील किया जा सकता है, हालांकि परिवारों के निवास के चलते यह कदम कठिन माना जा रहा है। यह कार्रवाई मनीष कुमार जायसवाल की शिकायत पर हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि अपार्टमेंट जिस भूमि पर बना है, वह अब भी राजस्व रिकॉर्ड में दिवंगत जगदीश चौहान के नाम पर दर्ज है। बताया गया कि निर्माण फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुआ। जीडीए नक्शे की तलाश में जुटा है और जांच पूरी होने तक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी रखेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें