एसएसपी को सौंपा प्रार्थनापत्र, पुलिस पर लगाए आरोप
सरदारनगर। चौरीचौरा के बिलारी गांव निवासी सेना के जवान दिनेश यादव ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पिता राजेंद्र यादव के हत्यारोपियों को जेल भेजने और कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में देरी कर रही है।
लेह-लद्दाख में सेना में हवलदार पद पर तैनात दिनेश बृहस्पतिवार को एसएसपी से मिले। उन्होंने एसएसपी राज करण नैय्यर को प्रार्थनापत्र सौंपकर कहा कि उसके पिता राजेंद्र यादव की 16 जून की रात एक बजे हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में उनके भाई धर्मेंद्र ने चौरीचौरा थाने में आकाश यादव, राजकुमार, राहुल, चौथी यादव, रमावती देवी, बहादुर, पुरुषोत्तम, बबीता, रामसजन और बीरेंद्र यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था।
दिनेश का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया, लेकिन जेल नहीं भेजा। एसएसपी ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया।