फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार अंडर-19 टीम में गोरखपुर के दीपक का चयन

विज्ञापन
बिहार अंडर-19 टीम में गोरखपुर के दीपक का चयन।
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के दाएं हाथ के मीडियम पेसर दीपक सिंह का चयन बिहार अंडर-19 टीम में हुआ है। वह वीनू मांकड़ ट्रॉफी में प्रतिभाग कर रहे हैं। दीपक गोरखपुर में ही पिछले चार वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के पादरी बाजार में रहने वाले दीपक आरएस एकेडमी सिंघड़िया में अभ्यास करते हैं। प्रतियोगिता में खेले गए एक मुकाबले में दीपक ने 10 ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किया। कोच नीरज यादव ने बताया कि दीपक एक फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हैं जो निचले क्रम में बैटिंग करते हैं। 125 से 130 की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत हर टीम को रहती है। यही देखते हुए दीपक को टीम में चयनित किया गया। उनके इस चयन पर कोच राजबीर सिंह, दुर्गेश चौधरी, विवेक जायसवाल, अमित सिंह, शफीक अहमद सिद्दीकी, वेट लिफ्टर रंजीत सिंह, गोरखपुर विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ महामंत्री नीरज शाही, साबित अली, दुर्गेश सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें