फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसएसपी ने जंगल कौड़िया पुलिस चौकी का किया उद्धाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल कौड़िया। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बुधवार को पूजा, अर्चना और हवन कर जंगल कौड़िया पुलिस चौकी का उद्धाटन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज गौरव त्रिपाठी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने चौकी के द्वार पर मौल श्री का पौधा लगाया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर- सोनौली हाईवे पर स्थित यह चौकी जहां क्षेत्र वासियों के लिए लाभकारी होगी वहीं मुख्य मार्ग पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी इससे सहायता मिलेगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बृजेश यादव, थाना प्रभारी पीपीगंज अरविंद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी जंगल कौड़िया प्रवीण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सौरव यादव और उप निरीक्षक संतोष सिंह, साथी यादव, बीएन सिंह, शत्रुघ्न सिंह फौजी, अमित सिंह बघेल, विश्लेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, आशीष कुमार, प्रमोद यादव दर्पण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें