फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंपियरगंज। बरगदही गांव के बरई टोले के पश्चिम सिवान में बने एक मकान में संदिग्ध हालात में एक युवक (32) का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


बरगदही गांव के बरई टोला निवासी अंगद सिंह पुत्र रवींद्र सिंह पत्नी व मां के साथ गांव के सिवान में बने घर में रहते थे। मंगलवार रात उन्होंने अज्ञात कारणों से फंदे से लटककर जान दे दी। जबकि बगल में ही पत्नी व छह साल का बेटा सो रहा था। पत्नी पूर्णिमा ने बताया कि बुधवार सुबह उठीं तो पति बिस्तर पर नहीं थे। खोजते हुए बगल में गई तो देखा कि वह फंदे से लटक रहे हैं। उनका कहना है कि परिवार में किसी तरह की समस्या नहीं थी। नवरात्र के दृष्टिगत हम लोगों ने एक दिन पूर्व ही बाजार से आवश्यक सामान की खरीदारी भी की थी। न जाने ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने यह कदम उठाया।

पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर मिला शव
सिकरीगंज। पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव अर्धनग्न हालत में मिला। गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। अधेड़ के ललाट पर गहरा घाव है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें