फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुबौली चौहान टोला में मंगलवार रात 8.30 बजे गोविंद चौहान उर्फ सूरज (30) का फंदे से लटका शव मिला। भाई उमाशंकर ने चुनावी रंजिश में हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने खुदकुशी बताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, दुबौली चौहान गांव निवासी गोविंद का शव रात में परिजनों ने घर के पास लटका देखा। परिजन उसे लेकर पास के एक अस्पताल में गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सीओ अनुराग सिंह, इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है। रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें