फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फंंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी (गोरखपुर)। कस्बे में मंगलवार की सुबह विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के निवासी बर्तन व्यवसायी शीतल चंद निगम के बेटे विजय निगम का विवाह आठ फरवरी 2013 को गोला बाजार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक गुलाब चंद निगम की इकलौती बेटी प्रीति निगम के साथ हुआ था। दंपति की आठ वर्ष की बेटी पायल निगम है। मायके के लोगों ने सास, श्वसुर पति और देवर आदि पर दहेज के लिए बिटिया को प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
महिला की मां ने बताया कि दो बेटों के बाद प्रीति सबसे छोटी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति विजय निगम और सास छाया निगम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस बारे में क्षेत्राधिकारी खजनी ओंकारदत्त तिवारी ने बताया कि महिला के पिता ने तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें