फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लोकसभा चुनाव के प्रशिक्षण से नदारद पांच कर्मचारियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव सकुशल कराने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नदारद रहने पर पांच कर्मचारियों पर केस दर्ज कराया गया है। सीडीओ की रिपोर्ट पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने तीन और अधिक्षण अभियंता संपति ने दो कर्मचारियों पर कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। सभी के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश की अवहेलना करने का आरोप है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार की तहरीर पर मदरसा अंजुमन इस्लामियां खूनीपुर के सहायक अध्यापक नसीमुल्लाह अंसारी, मदरसा दारूल उलूम हुसैनियां इमामबाड़ा, दीवान बाजार के सहायक अध्यापक अबु अहमद और मो. इद्रीश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं अधीक्षण अभियंता सम्प्रति अवधेश प्रताप सिंह की तहरीर पर वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह और कनिष्ठ सहायक राहुल कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

अवैध खनन में इस्तेमाल जब्त किए गए वाहन: स्रोत पुलिस

अवैध खनन में इस्तेमाल जब्त किए गए वाहन: स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें