पिपराइच। क्षेत्र के ग्राम सोहसा निवासी करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग धर्म देव सिंह का शव संदिग्ध हालात में गांव के मंदिर के पास पानी में उतराता मिला। कई दिन पुराने शव से दुर्गंध आई तो पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
ग्रामीणों के अनुसार, धर्मदेव पिछले शुक्रवार से ही घर से गायब थे। सूचना पर रतनपुरा पनियरा महराजगंज से आई मृतक की बेटी सरस्वती ने शव की पहचान कपड़े के आधार पर की। मृतक का शव बुरी तरह खराब हो गया था। जमीन के लालच में हत्या की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक चार भाई थे। एक भाई और पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। दो भाई घर से अलग रहते थे। तीन बेटियां और एक बेट में एक बेटी को छोड़ सभी की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि शराब के नशे में डूबने से मौत होने की आशंका है। पोस्टमॉर्टम के बाद सही जानकारी हो पाएगी।