फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसगांव थाना क्षेत्र की घटना, परिजनों ने लगाया हत्या का आरो
विज्ञापन

कौड़ीराम। बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम चौकी अंतर्गत धस्का गांव में मंगलवार को 30 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे के सहारे पंखे से लटका मिला। ससुरालियों का कहना है कि महिला ने खुदकुशी की है। जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बढ़यापार निवासी आद्याप्रसाद कन्नौजिया की पुत्री सोनी की शादी छह वर्ष पूर्व धस्का निवासी रामगोपाल कन्नौजिया पुत्र तूफानी कन्नौजिया से हुई थी। दंपती के दो बच्चे आराध्या (पांच) और स्वास्तिक (एक) हैं। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पर महिला के मायके से बड़ी बहन अंजू देवी और चचेरे भाई दिलीप, अनिल व शिवम पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनी की हत्या गला दबाकर की गई है और मामले को आत्महत्या का रूप दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रेम पाल सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें