फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी से फोटो खींच छात्रा को भेज कहता है गुडमार्निंगु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विधि विभाग की एक छात्रा इन दिनों एक अनजान शोहदे से परेशान है। विश्वविद्यालय आते-जाते व परिसर में चोरी से शोहदा फोटो खींच लेता है। दूसरे दिन वह छात्रा के व्हाट्सएप पर फोटो के साथ गुड मार्निंग का मैसेज भेजता है। पहले तो छात्रा हरकत को नजरअंदाज करती रही। लेकिन, बाद में अन्य छात्राओं से चर्चा की। इसके बाद छात्रा ने विधि संकाय के अधिष्ठाता और मुख्य नियंता को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

छात्रा ने विधि संकाय के अधिष्ठाता और विश्वविद्यालय के मुख्य नियंता को पत्र में बताया कि आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर से उसके पास मैसेज और व्हाट्सएप कॉल करता है। मैसेज व कॉल आने वाले मोबाइल नंबर को भी अंकित किया है। बताया कि वह पिछले एक माह से उसको मैसेज कर परेशान कर रहा है। वह कब और कहां फोटो खींचता है, उसे इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। उसकी इस हरकत से वह काफी डरी महसूस कर रही है। पीड़िता के प्रार्थना पत्र में विधि विभाग के अन्य छात्र एवं छात्राओं ने भी हस्ताक्षर कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश

नवनियुक्त ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें