फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : बेटे को इंटरनल में 25 में मिले एक अंक, शिकायत करने गए पिता की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैक पेपर लगने के बाद से डेढ़ महीने से गणित विभाग के चक्कर लगा रहा था छात्र
विज्ञापन

डीडीयू प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, ब्रह्मभोज के बाद शिकायत की तैयारी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कम अंक आने को लेकर शिकायत की खबरें आम हो गई हैं। इसमें एक और स्याह पक्ष जुड़ गया है। बेटे को इंटरनल में कम अंक मिलने पर शिकायत करने पहुंचे एक पिता की यूनिवर्सिटी कैंपस में ही हार्टअटैक से मौत हो गई। मामले में अब पीड़ित पक्ष शिकायत की तैयारी कर रहा है। घटना सोमवार की है।

पिता की असमय मृत्यु से क्षुब्ध छात्र ने बुधवार को डीडीयू प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। देवरिया जिले के बरहज क्षेत्र के मरकड़ा गांव के रहने वाले आयुष मिश्र ने बताया कि वह विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 में एमएससी गणित के द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। 17 जुलाई को जब परिणाम आया तो वह हतप्रभ रह गए। उन्हें क्लासिकल मैकेनिक्स के मेन पेपर में 75 में से 34 और इंटरनल में 25 में से सिर्फ एक अंक मिले थे। इस तरह उसका बैक पेपर लग गया।
विज्ञापन

उनका कहना है कि वह पिछले डेढ़ महीने से लगातार विभाग और परीक्षा विभाग के चक्कर लगा रहे थे। आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला था। इसे लेकर वह एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह से भी मिले थे। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले में न्यायोचित कार्रवाई का आग्रह डीडीयू प्रशासन से किया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमएलसी का पत्र लेकर वह और उनके पिता मुरलीधर मिश्र सोमवार को विभाग में पहुंचे थे। विभाग की तरफ से कहा गया कि मामले में कुछ नहीं हो सकता। इससे आहत होकर पिता को हार्टअटैक आ गया। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। छात्र ने बताया कि पिता के ब्रह्मभोज के बाद मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें