गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में संचालित नियमित एवं स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के परास्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।
छात्रों के व्यापक हित में शैक्षणिक सत्र को नियमित रूप से संचालित करने के क्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विश्वविद्यालय एवं संबद्ध सभी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सम सेमेस्टर की परास्नातक की कक्षाओं को संचालित करने का निर्देश जारी किया है।
भूगोल विषय को छोड़कर परास्नातक के सभी विषयों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। भूगोल विषय की कक्षाएं (परीक्षाओं के बाद) 26 दिसंबर से संचालित होंगी। सभी विभागाध्यक्षों और महाविद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों के अनुसार कक्षाओं के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करें और विद्यार्थियों को समय पर सूचित करें।