फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सूर्यकुंड ओवरब्रिज पर मोबाइल फोन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सूर्यकुंड ओवरब्रिज पर युवक का मोबाइल फोन लूटने वाले तीन बदमाशों व एक अपचारी को तिवारीपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल फोन मिला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से बदमाशों को जिला कारागार व अपचारी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि एक अक्तूबर की रात में बदमाशों ने युवक का मोबाइल फोन लूट लिया था। सर्विलांस की मदद से तिवारीपुर थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रविदास मंदिर अलवापुर में रहने वाले अमन कुमार, विकास भारती, राजघाट के लालडिग्गी में रहने वाले धनंजय निषाद व एक अपचारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें