फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीयू : कर्मचारी के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, चोरी करते पकड़ा गया था बेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से निर्माण कराकर रह रहा था कर्मचारी, खाली कराया गया
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को परिसर में अतिक्रमण कर रह रहे प्लंबर के आवास को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। रविवार को चोरी में बेटे का नाम आने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक, प्लंबर ने गणित विभाग के पिछले हिस्से में अवैध रूप से दीवार और ईंट चलवाकर निर्माण करा लिया था। वह लंबे समय से उसमें रह रहा था। चोरी की घटना में उसके बेटे का नाम आने के बाद डीडीयू प्रशासन ने उसे कैंपस से बाहर निकालने का आदेश जारी किया। इसके बाद सोमवार को मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद, संपत्ति अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय व अरुण श्रीवास्तव बुलडोजर लेकर कर्मचारी के अतिक्रमण के पास पहुंचे। उसे जमींदोज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत कर्मचारी को नोटिस
विश्वविद्यालय से 21 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी को आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह कर्मचारी गेस्ट हाउस के बगल में मुंशी कॉलोनी में बीते दो दशक से रह रहा था। संपत्ति अधिकारी डॉ. अमित उपाध्याय ने नोटिस में दो हफ्ते में आवास खाली नहीं होने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें