फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीसीएम ने कार में पीछे से मारी टक्कर, कुशीनगर के तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार नगर। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के देवीपुर गांव के पास शनिवार शाम पांच बजे गोरखपुर से देवरिया जा रही कार में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जिले के रामपुर सोहरौना निवासी चार लोग शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ से गोरखपुर स्टेशन पहुंचे। जहां से उनको गौरी बाजार शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी देवीपुर गांव के पास पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दिया। इसमें सवार रजनी वर्मा और सतीश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। फूलमती देवी (60) को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें