फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में कैंसर मरीजों के लिए खुलेगा डे केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदल रहा गोरखपुर : कीमोथेरेपी के लिए अलग बनेगा 16 बेड का वार्ड
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए डे केयर सेंटर खुलेगा। इसके लिए 16 बेड का अलग वार्ड बनाया जाएगा। इसमें रेडियोथेरेपी और कीमोथेरेपी वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। सुबह आठ से लेकर पांच बजे तक मरीजों की थेरेपी हो सकेगी।
एम्स में अभी एक दिन में केवल 45 मरीजों की ही थेरेपी हो पा रही है। जबकि, मरीजों की संख्या अधिक आ रही है। कैंसर मरीजों को अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए अलग से 16 बेड का सेंटर बनाने का प्रस्ताव है। इस सेंटर के बनने से मरीजों को डे-केयर थेरेपी दी जाएगी। नए बनने वाले सेंटर में ऐसे मरीजों को शिफ्ट किया जाएगा, जिनको कीमो की जरूरत पड़ती है। ऐसे मरीजों को कीमो देने के लिए कैंसर वार्ड के बेड का इस्तेमाल नहीं होगा। इससे कैंसर वार्ड के बेड जल्द खाली होंगे, जिससे वहां दूसरे जरूरतमंद मरीजों का उपचार हो सकेगा। अभी बेड नहीं होने की वजह से रेडियोथेरेपी के बाद कई मरीजों को कीमो देने के लिए उसी बेड पर ही भर्ती करना पड़ता है। इसकी वजह से दूसरे मरीजों को थेरेपी देने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोट
एम्स में कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए अलग से 16 बेड का वार्ड बनेगा। इस वार्ड के बनने से डे-केयर थेरेपी की शुरुआत एम्स में की जाएगी। इससे अधिक से अधिक कैंसर मरीजों की थेरेपी हो सकेगी। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मरीज इस वार्ड में थेरेपी करा सकेंगे।
- डॉ. विभा दत्ता, कार्यकारी निदेशक, एम्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें