फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीयर की बोतल से साइकिल स्टैंड मैनेजर का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ स्थित साइकिल स्टैंड मैनेजर की पिटाई के बाद ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों संग मिलकर बीयर की बोतल से सिर फोड़ दिया। शाहपुर पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच इलाके के तिनकोनिया नंबर दो स्थित पूजा नगर कॉलोनी निवासी विकास विश्वकर्मा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर नौ स्थित कैब-वे (साइकिल व कार स्टैंड) के मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात 11 बजे ई-रिक्शा चालक सवारी लेकर पहुंचा और बिना स्टैंड शुल्क दिए स्टेशन की तरफ जाने लगा। मैनेजर ने विरोध किया तो विवाद करने लगा। किसी तरह स्टैंड के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया।

आरोपी एक घंटे बाद 20-25 मनमढ़ दोस्तों के साथ पहुंचा और मैनेजर को गाली देते हुए बीयर की दो बोतलों और पत्थर से हमला बोल दिया। बीयर की बोतल से मैनेजर का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। उसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने मैनेजर का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें