फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 14 माह बाद छेड़खानी और लूट का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरीचौरा (गोरखपुर)। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने 14 माह बाद कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया था कि वह इंटर का छात्र है और पार्ट टाइम लगन में वेटर का कार्य करता है। 24 फरवरी 2023 को वह भाई सचिन के साथ परीक्षा देकर घर लौट रहा था। शाम छह बजे के करीब रास्ते में गांव का ही रामू भारती नशे में धुत होकर गाली देने लगा। पीछे-पीछे रामू भी मेरे घर आ गया और घर में घुसकर उपद्रव करने लगा। जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे तब वह भाग गया।
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरे दिन सुबह छह बजे रामू अपने भाई श्यामू व दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ मेरे घर में घुसकर मां के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने लगे। इस दौरान घर में रखा मोबाइल फोन और पांच हजार ले लिए। पुलिस ने रामू भारती, श्यामू भारती व प्रियंका समेत 20 से अधिक लोगों पर छेड़छाड़, लूट, चोरी, धमकी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें