फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देर आई पोरबंदर एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़, जमकर हुई धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रियों की भीड़ को संभालने में सुरक्षाकर्मियों को छूटे पसीने, पांवदान पर लटककर गए लोग
विज्ञापन

एफओबी पर भीड़ बढ़ी तो जोखिम उठाकर रेलवे ट्रैक पार करके गई बहुत सारे लोग
गोरखपुर। दिवाली में घर जाने वालों की भीड़ रविवार को उमड़ पड़ी। बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ और जीआरपी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बिहार जा रही पोरबंदर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए एफओबी पर भीड़ अधिक होता देख बहुत सारे यात्री जोखिम उठाकर कर रेल ट्रैक पारकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचे। ट्रेन में चढ़ने के दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई।

रविवार को बिहार जाने वाली बाघ एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस सहित जितनी भी ट्रेनें गईं सभी में भीड़ हुई। सुबह 10:45 बजे जाने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से प्लेटफॉर्म छह पर आई। ट्रेन के इंतजार में पहले से ही यात्री प्लेटफॉर्म पर खड़े थे, ट्रेन आते ही और भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन से उतरकर स्टेशन जाने वालों की भी संख्या ज्यादा थी।
विज्ञापन

फुट ओवरब्रिज की सीढ़ी पर भीड़ बहुत ज्यादा हो गई, ट्रेन में चढ़ने आए बहुत सारे भीड़ कम होने का इंतजार करते रहे जबकि कुछ लोग रेलवे ट्रैक पारकर गए। हालांकि, ट्रेन के छूटने तक सभी लोग सवार हो गए। कुछ यात्री कोच के पांवदान पर ही लटककर गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ ज्यादा थी, सभी यात्रियों को ट्रेनों में बैठाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

-
स्पेशल ट्रेनों की जानकारी के लिए रहे परेशान
स्पेशल ट्रेनों की जानकारी लेने के लिए यात्री परेशान नजर आए। दिल्ली जाने के लिए प्लेटफॉर्म एक पर इंतजार कर रहे यात्री दीपक चौहान ने जब ट्रेन की सटीक जानकारी नहीं मिली तो वहां मौजूद टीटीई से पूछा। टीटीई भी ट्रेन के बारे में नहीं बता पाए और पूछताछ केंद्र पर जाने के लिए कहा। दीपक ने बताया कि वहां से प्लेटफॉर्म एक बताया गया लेकिन ट्रेन के बारे में सूचना प्रसारित नहीं हो रही है। इसी तरह पूछताछ केंद्र पर भी यात्रियों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें