फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: घर वापसी वालों की बढ़ने लगी भीड़, सुरक्षा के उपाय नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहार में घर वापस आने वालों की भीड़ बढ़ी है। न सिर्फ गोरखपुर आने वाले, बल्कि गोरखपुर से जाने वाली ट्रेनों में भी भीड़ जा रही है। रविवार को गोरखधाम के जनरल कोच में यात्री चढ़ने के लिए जूझ रहे थे। सोमवार से जब डोमिनगढ़ का ब्लॉक खत्म होगा, तब यह दिक्कत और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, हिसार समेत देश के विभिन्न स्थानों से लोग त्योहार में अपने घर जाने के लिए गोरखपुर स्टेशन पर आते हैं अथवा यहां से आगे की यात्रा करते हैं। इस वजह से भीड़ जुटती है। हालांकि, डोमिनगढ़ में इंटरलाकिंग के चलते अभी भीड़ कम है, लेकिन सोमवार से यह भीड़ अधिक होने की उम्मीद है। दोपहर बाद दिल्ली के रास्ते हिसार होते हुए बठिंडा जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में रोज की तरह ही यात्रियाें की भीड़ दिखी। जनरल कोच के सामने खड़े यात्री किसी तरह से सामान समेत अंदर जाना चाहते थे। काफी देर तक यहां कोई गार्ड नहीं दिखा। बाद में आरपीएफ के दो जवान पहुंचे और गेट पर खड़े यात्रियों को थोड़ा डांट डपट कर आगे बढ़ गए। यहां खड़े विरेश प्रसाद ने बताया कि उनका घर कानपुर है। इस ट्रेन के जनरल बोगी में चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने ढकेलकर बाहर कर दिया।





त्योहारों पर घर जाने वालों की बस स्टेशनों पर भीड़
बसों के बढ़े फेरे, आज से चलेगी लंबी दूरी की अतिरिक्त बसें

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। दिवाली व छठ को लेकर बस स्टेशनों पर दिल्ली, मुंबई समेत बाहर से आने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। यात्री रेलवे बस स्टेशन पर देवरिया, कुशीनगर, पडरौना के साथ कचहरी बस स्टेशन पर आजमगढ़ जाने के लिए बसों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


देर शाम बसों की संख्या कम हो जाने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रविवार को रेलवे बस स्टेशन पर ज्यादा भीड़ रही। हालांकि परिवहन निगम का दावा है कि देवरिया, कुशीनगर, पडरौना के साथ कुछ अन्य रूटों पर भी जरूरत के हिसाब से बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह का कहना है कि छठ तक दिल्ली, लखनऊ और अयोध्या आदि जगहों पर बसाें की संख्या लगभग दोगुनी कर दी जाएगी। लगभग 200 बसें लंबी रूटों पर चलेंगी। इसमें कई बसों को छोटे रूट से हटाकर लंबे रुट पर चलाया जाएगा। इसके लिए ड्राइवरों को प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें