फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 10 हजार का इनामी बदमाश बिहार से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। हरपुर बुदहट पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुरारी पुत्र नरायण पटेल निवासी विलासपुर, थाना रामनगर, जिला पश्चिम चंपारण (बिहार) के रूप में हुई है। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन

एसपी नॉर्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने रविवार को थाने पर घटना का पर्दाफाश करते हुए बताया कि 25 जुलाई 2023 को थाना क्षेत्र के सोनबरसा चौकी अंतर्गत एक गांव की महिला ने केस दर्ज कराया था। महिला का आरोप था कि 20 जुलाई 2023 को गांव के पूर्व प्रधान का नौकर मुरारी उनकी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और उसकी तलाश जारी थी। नौ अगस्त को मिली सूचना पर सोनबरसा चौकी प्रभारी विजय गोंड़ और थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्र के नेतृत्व में टीम ने मुरारी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें