फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : अलीगढ़ को हराकर पूर्वोत्तर रेलवे बना चैंपियन

Wed, 18 Dec 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रथम टीएन मेमोरियल राज्य ओपन एज कैश मनी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में पूर्वोत्तर रेलवे ने अलीगढ़ को 28 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

रेलवे ग्रांउड पर हुए फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें निशांत राय ने 41, प्रशांत अवस्थी 21, राकेश कनौजिया 16, अंकित यादव एवं आकाश वर्मा ने 14-14 रन बनाए। अलीगढ़ की ओर से जमशेद आलम, अनिकेत सिंह एवं विष्णु कांत यादव ने दो-दो और विवेक सिंह, विशाल यादव ने एक-एक विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम 31.2 ओवर में 132 रन के कुल स्कोर पर ऑलआउट हो गई। अलीगढ़ की तरफ से यश उपाध्याय ने 40 और विवेक सिंह ने 17 रन बनाए। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कसी हुई गेंदबाजी करते हुए प्रशांत अवस्थी और सौरभ कश्यप ने तीन-तीन और निशांत राय ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के निशांत राय को शानदार प्रदर्शन के आधार पर प्लेयर ऑफ द मैच एवं बेस्ट बैट्समैन चुना गया। वहीं, एनईआर के ही सौरभ कश्यप को मैच का बेस्ट बॉलर चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें