फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चचेरे भाई ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गगहा पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर भिजवाया जेल
विज्ञापन

गगहा(गोरखपुर)। गगहा थाना क्षेत्र में आठ साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे हुई, जब वह घर के पास खेल रही थी। चचेरा भाई बालिका को अपने घर की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भिजवा दिया है।
परिवार के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को बालिका खेलते हुए चचेरे भाई के दरवाजे पर पहुंच गई। इस पर चचेरा भाई बालिका को बहला-फुसलाकर अपने मकान की दो मंजिला छत पर ले गया और सीढ़ियों के पास दुष्कर्म किया। घटना के बाद बालिका रोती हुई घर पहुंची और माता-पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता के पिता ने गगहा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। जांच में पता चला कि आरोपी का बड़ा भाई भी 2015 में छेड़छाड़ के एक मामले में जेल जा चुका है। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-
दिल्ली रहता है परिवार, आज जाने वाला था दिल्ली
पिता ने बताया कि उनकी तीन बेटियों में पीड़िता मझली है। वह परिवार के साथ दिल्ली रहते हैं। जरूरत करने पर गांव आते हैं। 26 मई को ससुर की मौत हो गई थी। इसलिए परिवार समेत घर आए थे। शनिवार को परिवार के साथ दिल्ली जाना था। घटना के बाद परिवार वालों का रोज-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें