फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कोर्ट ने दी डीएनए जांच की अनुमति, रुद्र और विजय के लिए गए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया हत्याकांड: रिपोर्ट के आधार पर तय होगी मासूम रुद्र की जिम्मेदारी
विज्ञापन




प्रिया का पहले ही लिया जा चुका था सैंपल



गोरखपुर। प्रिया हत्याकांड के मामले में कोर्ट ने डीएनए जांच की अनुमति दे दी है। अनुमति मिलने के बाद बृहस्पतिवार को मासूम रुद्र और मुख्य आरोपी विजय कुमार साहनी के सैंपल लिए गए। अब डीएनए रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि रुद्र की जिम्मेदारी किसके पास रहेगी।



एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह प्रश्न महत्वपूर्ण हो गया था कि रुद्र प्रिया और आरोपी विजय का ही बेटा है या नहीं। इस संबंध में वैज्ञानिक प्रमाण जुटाने के लिए डीएनए जांच आवश्यक समझी गई। प्रिया का डीएनए सैंपल पहले ही सुरक्षित कर लिया गया था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद अब रुद्र और विजय के सैंपल भी ले लिए गए हैं।
विज्ञापन




एसपी नार्थ ने बताया कि प्रिया हत्याकांड में सहजनवां क्षेत्र के पाली निवासी विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या और उसके ससुर रामबेलास साहनी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। मामले में कई पहलुओं की जांच चल रही है, जिनमें पितृत्व और बच्चे की अभिरक्षा का प्रश्न भी शामिल है।



रिपोर्ट के बाद होगा आगे का निर्णय



पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। यदि रुद्र का जैविक संबंध आरोपी विजय से स्थापित होता है तो उसके पालन-पोषण और अभिरक्षा को लेकर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल रुद्र विजय के पैतृक आवास सहजनवां के पाली में दादी कपूरी देवी की देखरेख में रह रहा है।



-



हत्या के बाद प्रिया को इंस्टाग्राम से किया था अनफ्रेंड



पुलिस के मुताबिक, मुंबई की प्रिया शेट्टी की हत्या के बाद बॉयफ्रेंड विजय साहनी ने सबसे पहले इंस्टाग्राम से उसे अनफ्रेंड किया था। चैट और प्रिया के साथ का फोटो भी उसने डिलीट कर दी थी ताकि उनके संबंधों के बारे में किसी को भनक न लगे। हत्या करने के बाद उसने कई साक्ष्य मिटाए, यहां तक की खुद भी अयोध्या जाकर सिर मुड़वाया था। हत्या में साथ देने वाली अपनी पत्नी के कपड़े भी बदलवाए थे। विजय को पता था कि सीसीटीवी कैमरे के जद में वे जरूर आए होंगे इसलिए उसने यह सब किया था।
विज्ञापन








बेटे को पिता का नाम दिलाना चाहती थी प्रिया, मिली मौत



पुलिस के अनुसार, मुंबई की प्रिया ने बेटे का हक मांगा तो बॉयफ्रेंड विजय नाराज हो गया था। वह प्रिया से जन्मे बेटे का बाप नहीं कहलाना चाहता था। उधर, प्रिया अपने बेटे को हक दिलाना चाहती थी। विजय के साथ लिव इन में रहने के दौरान ही उसने बेटे रुद्र को जन्म दिया था। इसके बाद जब बेटे को पिता का नाम दिलाना चाहा तो प्रेमी विजय ने पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद कपड़े निकालकर शव झाड़ियों में फेंक दिया था ताकि उसकी पहचान न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें