फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मालगाड़ी के वैगन में टूटी थी कपलिंग, रेलकर्मी ने जानकारी दे बचाया हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनईआर के छह रेलकर्मियों को मिला मैन ऑफ द मंथ पुरस्कार
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे की महाप्रबंधक सौम्या माथुर ने मंगलवार को संरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले छह कर्मचारियों को ‘मैन ऑफ द मंथ‘ घोषित कर नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुरस्कार पाने वालों में लखनऊ मंडल के गोरखपुर स्टेशन पर तैनात वरिष्ठ गाड़ी प्रबंधक, गुड्स धर्मेंद्र यादव ने सात अप्रैल को सहजनवां में मालगाड़ी को चेक करते समय देखा कि एक वैगन में कपलिंग टूटी हुई थी। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल स्टेशन मास्टर सहजनवां, गाड़ी नियंत्रक/गुड्स, मुख्य नियंत्रक/समाडि और गार्ड काउंसलर को दी। गड़बड़ी ठीक की गई और संभावित दुर्घटना को बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मोतीगंज स्टेशन पर सिग्नल अनुरक्षक के पद पर कार्यरत मनोज कुमार मंडल, वाराणसी मंडल के बनारस स्टेशन पर तकनीशियन/समाडि के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार, नंदगंज स्टेशन पर कांटावाला के पद पर कार्यरत संदीप कुमार शाह, मथुरा छावनी स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर के पद पर कार्यरत गजेंद्र सिंह, फर्रुखाबाद स्टेशन पर लोको पायलट, माल निर्दोष कुमार को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें