फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्षद के भतीजे ने सफाईकर्मी और मेट को पीटा, हंगामा

विज्ञापन
पार्षद के भतीजे पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर राजघाट थाने का घेराव करते कर्मचारी।
विज्ञापन
राजघाट थाने पर जुटे सफाईकर्मी, केस दर्ज करने की मांग
विज्ञापन


चेतावनी दी- कार्रवाई न होने पर करेंगे हड़ताल

गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 38 कान्हा उपवन नगर में सोमवार सुबह नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर सुजीत कुमार और मेट रामचरण की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि पार्षद छोटेलाल गुप्ता के भतीजे और उनके साथियों ने पीटा है। पीड़ितों ने अन्य सफाई कर्मियों के साथ राजघाट थाने पहुंचकर तहरीर दी और हंगामा किया। नगर निगम पहुंचकर भी विरोध जताया। नगर आयुक्त से मामले में कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

घटना ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी के पास हुई, जब सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगाई जा रही थी। सुपरवाइजर और मेट ने बताया कि 10-12 लोग उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। किसी तरह बचकर वे मौके से भाग निकले। नगर निगम कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ने बताया कि नगर निगम को मामले की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो चार अक्तूबर से सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। यह वार्ड में इस तरह की सातवीं हिंसक घटना मानी जा रही है। पार्षद छोटेलाल गुप्ता ने सफाई सुपरवाइजर और मेट पर आरोप लगाया कि वे मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। कई बार शिकायत और बदलाव की मांग की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। राजघाट थाना प्रभारी सदानंद सिन्हा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने तहरीर दी है। मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें