फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पार्षद पर रिश्तेदारों को सफाईकर्मी नियुक्त करने का आरोप, होगी जांच

Tue, 20 Aug 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के धर्मशाला बाजार वार्ड में पार्षद और सफाई इंस्पेक्टर पर अपने रिश्तेदारों को सफाई कर्मचारी नियुक्त करने का आरोप लगा है। कमिश्नर अनिल ढींगरा ने नगर आयुक्त को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 48, धर्मशाला बाजार के मनीष जायसवाल ने आरोप लगाया है कि पार्षद बब्लू गुप्ता उर्फ छट्ठी लाल, सफाई इंस्पेक्टर राम विजय पाल और सुपरवाइजर जयप्रकाश ने आपसी मिली भगत से वार्ड में नियम विरुद्ध तरीके से कई सफाई कर्मियों की भर्ती करा ली है। इन कर्मचारियों के नाम का वेतन उठाकर, बंदर बांट कर लिया जा रहा है। इससे सफाई व्यवस्था तो फेल हो ही रही है, सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पार्षद के सगे साढ़ू संतोष कुमार (सीएलसी 1829), चचेरा भाई नेंबु लाल गुप्ता (1841847), चचेरा भाई सागर गुप्ता (सीएलसी 83606368), पार्षद के मित्र संतोष चौहान (सीएलसी 97607086), आलोक कुमार (सीएलसी 1352), वार्ड के सुपरवाइजर के सगे दामाद राजेन्द्र कुमार (सीएलसी 1848), सफाई इंस्पेक्टर की करीबी हसीना खातुन (सीएलसी 1850), पार्षद के प्रतिनिधि की पत्नी अर्पणा (सीएलसी 1846) समेत कई लोगों की नियुक्तियां की गई हैं।
विज्ञापन


निराधार हैं सारे आरोप: पार्षद
धर्मशाला बाजार के पार्षद बब्लू गुप्ता उर्फ छठ्ठीलाल ने कहा कि शिकायतकर्ता राजनीतिक विद्वेषवश मेरे खिलाफ शिकायत करते हैं। उनके द्वारा लगाए सभी आरोप निराधार हैं। इसके पहले भी उन्होंने कई बार नगर निगम से लेकर जीडीए तक शिकायत की थी। जांच हुई और सभी शिकायतें निराधार निकलीं। यदि उन्होंने कोई शिकायत की है तो उसकी भी जांच करा ली जाए, स्थिति साफ हो जाएगी। मुझे और पार्टी पदाधिकारियों को अपशब्द कहने पर मैंने उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा रखा है। इसकी भी उन्हें खुन्नस है।
-
कोट..
मामला संज्ञान में है। अभी कमिश्नर की ओर से जांच के निर्देश की कापी नहीं मिली है। जैसे ही मिलेगी, मामले की भी जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें