फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गंदगी और टायर बाहर रखने पर निगम ने 15 व्यापारियों को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। टायर और कबाड़ दुकान के बाहर रखने पर निगम कार्रवाई कर रहा है। बृहस्पतिवार को निगम के अधिकारियों ने 15 व्यापारियों को नोटिस दिया है। साथ ही लार्वा मिलने पर 10 हजार जुर्माने की चेतावनी भी दी है। इसके साथ नगर निगम मुनादी भी करा रहा है।
विज्ञापन

मानसून की बारिश शुरू हो गई है। इसके साथ ही जगह-जगह पानी भरने लगा है। मच्छरों की रोकथाम के लिए नगर निगम फागिंग और लार्वी साइडल का छिड़काव कर रहा है। कबाड़ की दुकानों की मॉनिटरिंग की जा रही है। पुराने टायर रखने वाले, पंक्चर बनाने वाले और कबाड़ की दुकान वालों को चेतावनी दी जा रही है कि वह सामान को ढक कर रखें। ताकि पानी एकत्र न हो सके।
उधर निगम ने यातायात नगर क्षेत्र में 15 व्यापारियों को नोटिस दिया है। लार्वा मिलने पर 10 हजार का जुर्माना और तीसरे बार में केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि 15 व्यापारियों को नोटिस दिया गया है। साथ ही सात दिन में टायर, कबाड़ काे ढककर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें