फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिलेगी सहूलियत...दिल्ली के लिए चलेंगी 96 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली व छठ के लिए लखनऊ व कानपुर रूट पर भी बढ़ेंगी बसें, 16 अक्तूबर से होगा संचलन
विज्ञापन


गोरखपुर। दीवाली व छठ को लेकर यात्रियों को बाहर से घर लाने व जाने की सुविधा देने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। दिवाली में गोरखपुर से दिल्ली, कानपुर, अयोध्या, लखनऊ के लिए चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बढ़ी हुई बसें 16 से 30 अक्तूबर तक चलेंगी। इस दौरान स्थानीय स्तर पर भी बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी हो रही है।

परिवहन निगम से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में दिल्ली के लिए 48 बसें चलाई जा रही हैं जिसे बढ़ाकर 96 कर दिया जाएगा। लखनऊ के लिए 50 बसें चल रही हैं जिसे 100 करने की योजना है। इसके साथ ही कानपुर के लिए चल रही 39 बसों को 90 करने पर विचार चल रहा है। वहीं अयोध्या धाम के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। जिस रूट पर कम भीड़ होगी वहां की बसों को हटाकर लंबी यात्रा वाली रूट पर चलाया जाएगा। साथ ही लोकल रूट पर भी बसों के फेरों के बढ़ाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
दिवाली व छठ के लिए दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या व कानपुर के लिए अतिरिक्त बसें 16 अक्तूबर से चलाई जाएंगी। क्षेत्र के लोकल रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए चालकों को इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
- लव कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें