फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हादसे के बाद एक किमी तक बंद हुआ निर्माण कार्य

विज्ञापन
बालापार में पीड़ित परिवार से मिलते विधायक। 
विज्ञापन
बालापार-टिकरिया फोरलेन के पास नाला खोदाई के दौरान हुए हादसे के बाद बंद है निर्माण
विज्ञापन


जिस टिनशेड में गाय को रखते थे अब उसमें रहने को मजबूर है परिवार


गोरखपुर। बालापार-टिकरिया फोरलेन के पास नाला खोदाई के दौरान हुए हादसे के बाद निर्माण कार्य एक किलोमीटर तक ठप हो गया है। हादसे के बाद से ग्रामीणों में दहशत हैं। उन्होंने पोकलैंड मशीन से खोदाई का कार्य रुकवा दिया है। जहां पहले से खुदाई हो चुकी है, वहां अब केवल ढलाई का काम किया जा रहा है।
बालापार से टिकरिया होते हुए गांगी बाजार तक 520 करोड़ रुपये की लागत से बन रही फोरलेन सड़क को लेकर लोगों में पहले काफी उम्मीद थी, क्योंकि इसके बन जाने से गोरखपुर से महाराजगंज तक की यात्रा सुगम हो जाएगी। मगर हालिया हादसे ने परियोजना की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मंगलपुर ग्रामसभा में काम पूरी तरह बंद है, जबकि रघुनाथपुर और अन्य इलाकों में सीमित स्तर पर कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मंगलपुर के रामगोपाल गुप्ता का मकान गिर गया था। अब उनका परिवार उसी टिनशेड में रह रहा है जिसमें पहले वे अपनी गाय रखते थे। घर की दीवारें अब भी दरक रहीं हैं और लोग हर समय नई दुर्घटना की आशंका से भयभीत हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और ठेकेदार कंपनी से मांग की है कि प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाए और कार्य स्थल पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। फिलहाल, निर्माण एजेंसी ने घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर के दायरे में काम अस्थायी रूप से रोक दिया है, जबकि बाकी हिस्सों में ढलाई का कार्य जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें