फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रामगढ़ताल रिंग रोड का निर्माण तेज, आवागमन भी शुरू

Thu, 19 Sep 2024 06:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल के किनारे बन रहे मोहद्दीपुर से पैडलेगंज टू लेन रिंग रोड का निर्माण तेज गति से चल रहा है। नवरात्र तक सड़क की सौगात शहरवासियों को देने की तैयारी है। बुधवार को 500 मीटर तक सड़क को बना लिया गया। इसके निर्माण के साथ ही लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है। इस रोड पर पहली बार यात्रा कर लोग काफी खुश हो रहे हैं। मोहद्दीपुर के जाम से राहत पाने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
विज्ञापन


शहर को जाम से मुक्त करने के लिए जीडीए द्वारा मोहद्दीपुर से पैडलेगंज तक रामगढ़ताल के किनारे टू लेन रिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क का काम अंतिम चरण में है। मोहद्दीपुर की तरफ से रिंग रोड के पेंटिंग का काम शुरू हो गया है। करीब आधी सड़क को बजरी बिछाकर काला किया जा चुका है। रिंग रोड पर ताल के किनारे फुटपाथ और रेलिंग लगाने का काम जल निगम द्वारा किया जा रहा है। अधिकतर जगहों पर रेलिंग लगा भी दी गई है, लेकिन अभी रेलिंग के किनारे फुटपाथ का काम शुरू नहीं हो पाया है। रिंग रोड की लंबाई 2.66 किलोमीटर है। यह सड़क 10.5 मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। इस रोड के निर्माण से कम समय में कुनराघाट से पैडलेगंज पहुंच जाएंगे।

बुधवार की दोपहर दो बजे आजाद चौक निवासी अभिनव सिंह किसी काम से कुसम्ही बाजार की तरफ गए थे। उधर से वापस शहर में आते समय कुनराघाट से आगे बढ़ने पर रामगढ़ताल की तरफ सड़क का लेपन देख कार को उस तरफ मोड़ दिया। करीब एक किलाेमीटर तक सड़क बनी होने के चलते वह फर्राटा भरते हुए पहुंच गए। इसके आगे कुछ जगहों पर गिट्टी व समतल कच्चे रोड से कुछ ही समय में वह रामगढ़ताल रोड पर पैडलेगंज के समीप पहुंच गए। मोहद्दीपुर में जाम से राहत मिलने के साथ कुछ ही समय में पैडलेगंज पहुंच गए। उन्होंने कहा कि इस रिंग रोड के बन जाने से मोहद्दीपुर में ट्रैफिक लोड कम तो होगा ही लोगों का समय भी बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
रामगढ़ताल रिंग रोड का काम तेज गति से चल रहा है। सड़क के लेपन का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इस सड़क के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
आनंद वर्द्धन, उपाध्यक्ष, जीडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें