फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कानपुर से महेवा मंडी में आया रंगा लाल आलू....200 बोरा पकड़ा गया- पहले भी आ चुका है

Mon, 29 Sep 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

महेवा मंडी में पूर्वांह्न 11 बजे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई में फूड इंस्पेक्टरों की टीम पहुंची और रंगे लाल आलू की तलाश के लिए वहां खड़े ट्रकों की तलाशी ली। इस दौरान कानपुर के बिल्हौर से आए दो ट्रकों की जांच गई। इसमें लदे आलू के बोरों में से कुछ आलू निकालकर हाथ से रगड़ा गया तो केमिकल वाला रंग छूटने लगा।
विज्ञापन
रविवार को महेवा सब्जी मंडी में आलू की सैंपलिंग करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को महेवा मंडी में कानपुर के बिल्हौर से आए दो ट्रक आलू को संदेह के आधार पर पकड़ा। छानबीन में पाया गया कि करीब 200 बोरी रंगा आलू है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रंगे आलू को उतरवाकर कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुराने आलू को आकर्षक और चमकदार दिखाने के लिए उसे खतरनाक कॉपर सल्फेट और सिंथेटिक डाई से रंगकर बाजार में बेचा जा रहा है। पिछले सप्ताह महेवा मंडी में रंगे आलू की बोरियां उतारने वाले कुछ मजदूरों को शरीर में खुजली की शिकायत हुई।

Trending Videos

इलाज के बाद मजदूरों ने काम छोड़ दिया। इसकी चर्चा खाद्य सुरक्षा विभाग तक भी पहुंची थी। रंगे लाल आलू के बिक्री की खबर अमर उजाला में 23 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसका संज्ञान लेते हुए शासन ने एक साथ रविवार को कोल्ड स्टोरेज से लेकर मंडी तक इस लाल आलू की जांच कराई।

महेवा मंडी में पूर्वांह्न 11 बजे सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह की अगुवाई में फूड इंस्पेक्टरों की टीम पहुंची और रंगे लाल आलू की तलाश के लिए वहां खड़े ट्रकों की तलाशी ली। इस दौरान कानपुर के बिल्हौर से आए दो ट्रकों की जांच गई। इसमें लदे आलू के बोरों में से कुछ आलू निकालकर हाथ से रगड़ा गया तो केमिकल वाला रंग छूटने लगा।

इसके दोनों ट्रकों से लगभग 200 बोरे आलू उतारे गए। टीम ने मौके पर ही नमूने लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया। इन आलू की बोरियों को सील कर दिया गया।

लिवर को खराब कर देगा ये रंगा लाल आलू
पूर्व सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे बताते हैं कि आलू या किसी भी सब्जी को चमकाने के लिए केमिकल वाले रंग का प्रयोग बेहद खतरनाक है। कॉपर सल्फेट से रंगा आलू खाने पर गैस्ट्रो से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा यह आलू लिवर को भी सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। दरअसल सब्जियों को रंगने पर केमिकल अंदर प्रवेश कर जाते हैं। इससे सब्जी की गुणवत्ता तो प्रभावित होती है, वह विषैला भी हो जाता है।

ये रखें सावधानी
0 बाजार से खरीदी गई सब्जियों को अच्छी प्रकार से धोने के बाद ही उपयोग में लाएं।
0 सब्जी काटते समय अगर उस पर किसी प्रकार का धब्बा दिखाई दे तो उसे हटा दें।

0 सब्जी अगर अधिक चमकीला दिखे तो उसे छूकर देंखे, हो सकता है कि चमक केमिकल की वजह से हो।
विज्ञापन

रंगे लाल आलू की बिक्री की सूचना मिल रही थी। पता लगा कि पश्चिमी यूपी से कोल्ड स्टोरेज से निकाले गए आलू को चमकाने के लिए कुछ धंधेबाज उसे केमिकल से रंगकर चमकदार बनाकर बेच रहे हैं। पिछले दिनों मजदूरों के शरीर पर चकत्ता पड़ने की शिकायत मिली थी। रविवार को महेवा मंडी में कार्रवाई की गई। अब अन्य मंडियों व छोटे बाजारों में लगातार जांचकर कार्रवाई होगी: डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त औषधि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें