फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीओ गोरखनाथ ने पति की तरफ से दर्ज केस को किया स्पंज

विज्ञापन
विज्ञापन
छिनैती के एक ही मामले में 10 दिन के भीतर दो केस दर्ज होने का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। छिनैती के मामले में 10 दिन के भीतर दो दर्ज केस में एक को स्पंज (रद्द) कर दिया गया है। शनिवार को खबर प्रकाशित होने के बाद सीओ गोरखनाथ ने पति अरविंद शर्मा की तरफ से दर्ज केस को स्पंज कर दिया है। पुलिस अब पत्नी सावित्री शर्मा की ओर से दर्ज कराए गए पहले केस की विवेचना आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन

बीते सात जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने हड़हवा फाटक के पास हुमायुंपुर उत्तरी निवासी सावित्री शर्मा से पर्स छीनकर भाग गए थे। पुलिस ने मामले में सावित्री शर्मा की तहरीर पर 9 जुलाई को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया था। 10 जुलाई को गोरखनाथ पुलिस ने वारदात में शामिल सहजनवां थाने के गैंगस्टर शाहपुर निवासी अमन कुमार भारती व कैंट के तरुण राय को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। शुक्रवार सुबह 11:19 बजे गोरखनाथ पुलिस ने उसी मामले में सावित्री शर्मा के पति अरविंद शर्मा की तहरीर पर छिनैती का केस दर्ज कर लिया। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित किया। इसके बाद हरकत में आए सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने पति की तरफ से दर्ज केस को स्पंज कर दिया है। सीओ के अनुसार, महिला की ओर से दर्ज कराए गए पहले केस की विवेचना को ही आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें