फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टोरंटो कंपनी के वाहन से होने लगा सीएनजी गैस का रिसाव, मचा हड़कंप

विज्ञापन
महावीर छपरा चौराहे पर टोरेंटो कंपनी के डीसीएम में सीएनजी गैस का रिसाव। 
विज्ञापन
महावीर छपरा में ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, एक घंटे बाद बंद हुआ रिसाव, लोगों ने राहत की सांस
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे टोरंटो कंपनी के प्रतिनिधि, शुरू की जांच
डीसीएम में लगे सीएनजी गैस की पाइप फटने से शुरु हो गया था रिसाव
महावीर छपरा। टोरंटो कंपनी के सीएनजी गैस वाहन से अचानक सीएनजी गैस रिसाव होने से इलाके में हड़कंप मच गया। रिसाव इतनी तेज आवाज के साथ हुआ कि आसपास के लोग डर और सहम गए। हालांकि, चालक की सतर्कता और सूझबूझ ने किसी बड़े हादसे को टाल दिया।
जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज की ओर जा रहे सीएनजी वाहन (डीसीएम) से दोपहर करीब 1:15 बजे अचानक गैस रिसाव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शी कुंदन फर्नीचर, रमेश कुमार, शिवजी पासवान, राजकुमार, बलवंत पासवान, विजय कुमार ने बताया कि टोरंटो कंपनी का गैस वाहन महावीर छपरा चौराहे पर पहुंचा ही था कि उसमें लदे सीएनजी गैस के पाइप के लिकेज होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। आवाज इतनी तेज थी कि वहां से गुजर रहे लोग डर के मारे अपनी राह बदलने लगे। कई ग्रामीण और स्थानीय दुकानदार घटनास्थल की ओर दौड़ आए और उन्होंने देखा कि गैस का लगातार रिसाव हो रहा है। रिसाव की वजह से अगर वाहन उसी स्थान पर रुकता, तो आग लगने की संभावना थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए डीसीएम को महावीर छपरा चौराहे से करीब डेढ़ सौ मीटर आगे खाली जगह पर खड़ा किया। इसके बाद वह स्वयं कुछ दूरी पर खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, गैस रिसाव लगभग एक घंटे तक जारी रहा और पूरी गैस निकल जाने के बाद यह अपने आप बंद हो गया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। चालक ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को भी सूचना दी थी। घटना के बाद टोरंटो कंपनी के प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रिसाव के कारणों की जांच शुरू कर दी। वहीं इस संबंध में बेलीपार थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें