श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र पर्व पर सीएम योगी शनिवार पूर्वाह्न से मध्य रात्रि तक योगेश्वर श्रीकृष्ण की साधना में रत रहे। पूर्वाह्न उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि-विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
1 of 8
गोरखनाथ मंदिर में झूला झूलाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पारंपरिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास से मनाई गई। गोरखनाथ मंदिर के उत्सवधर्मी एवं पारंपरिक श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री शनिवार रात लखनऊ से यहां पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 8
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आरती करते सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र पर्व पर सीएम योगी शनिवार पूर्वाह्न से मध्य रात्रि तक योगेश्वर श्रीकृष्ण की साधना में रत रहे। पूर्वाह्न उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि-विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की।
विज्ञापन
3 of 8
बच्चों संग दुलार करते सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को वह लखनऊ पुलिस लाइंस में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए और फिर रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर पारंपरिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में प्रभु के प्राकट्य अनुष्ठान में शामिल हुए।
4 of 8
सीएम योगी गोद में खिलाते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक पुष्पार्चन किया। गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री वहां पहुंचे और सुमधुर भजनों का आनंद उठाते हुए राधा-कृष्ण बने बच्चों को दुलार कर उन्हें उपहार दिया।
विज्ञापन
5 of 8
भगवान कृष्ण की वेशभूषा में बच्चे संग सेल्फी खिंचाते सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मध्य रात्रि गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि-विधान से विशिष्ट पूजा-अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद ''''नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट-घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झूला झुलाया और आरती उतारी।
विज्ञापन
6 of 8
बच्चों संग दुलार करते सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राधा-कृष्ण बने बच्चों को मिला सीएम योगी का स्नेह व उपहार
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने भजन कीर्तन के मध्य श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा व कृष्ण बने बच्चों को खूब स्नेह दिया। उनसे खूब हंसी ठिठोली भी की। उन्हें खिलौने व चॉकलेट उपहार में दिए। इस दौरान कई मासूमों को अपनी गोद में लेकर वह काफी देर तक खिलाते रहे, प्यार-दुलार करते रहे।
विज्ञापन
7 of 8
बच्चे को गोद में लेकर दुलार करते सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीकृष्ण के प्राकट्य अनुष्ठान से पूर्व सीएम योगी गोरखनाथ मंदिर परिसर के रात्रिकालीन भ्रमण पर निकले। इस दौरान भी उन्होंने परिजनों के साथ श्रीकृष्ण-राधा के रूप में आए बच्चों को खूब दुलारा और उन्हें उपहार दिया।
परंपरागत रूप से मनाया जाता है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत रूप से धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर शाम को भजन कार्यक्रम हुआ। दूसरी तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के गर्भगृह में रात 11:32 बजे से प्रारंभ हुआ और ठीक मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, वाराणसी से आए जगद्गुरु संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा, सांसद रविकिशन शुक्ल, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह व प्रदीप शुक्ल, हनुमानगढ़ी अयोध्या से आए राजू दास, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास आदि उपस्थित रहे। मध्य रात्रि तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा।