फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक नवंबर को डीडीयू में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम योगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का डीडीयू परिसर में करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन


सैमसंग इनोवेशन कैंपस के 1600 छात्रों को वितरित करेंगे प्रमाणपत्र
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक नवंबर को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोनों कार्यक्रमों का विवरण लगभग तय कर लिया गया है। तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) की ओर से डीडीयू में एक से नौ नवंबर तक गोरखपुर पुस्तक महोत्सव का आयोजन होना है। इसका शुभारंभ सीएम योगी सुबह 9:30 बजे कैंपस में करेंगे। इसके बाद वे पुस्तक मेले का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री बच्चों से संवाद करने के साथ ही उन्हें पुस्तकें भी भेंट करेंगे। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सीएम सम्मानित करेंगे। इसमें एनबीटी के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुदाकर मराठे व निदेशक युवराज मलिक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीयू में संचालित सैमसंग इनोवेशन कैंपस के लगभग 1600 छात्र-छात्राओं का प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम एक नवंबर को सुबह 10:30 बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। मुख्यमंत्री योगी प्रमाणपत्र वितरण के बाद छात्रों को प्रोत्साहित करेंगे। इस कार्यक्रम में सैमसंग इंडिया के सीईओ जेबी पार्क और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया (ईएसएससीआई) के अध्यक्ष विनोद शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें