रविकिशन ने इस बात को समझा और डेढ़ साल पहले ही अपने आवास के सामने से अतिक्रमण हटा लिया। पहले वहां सिंगल लेन सड़क थी। अगर कोई ट्रक आता तो घर में लगे कांच टूट जाते। इसलिए रवि किशन ने फोरलेन सड़क के अलावा नाले और यूटिलिटी के लिए भी जगह छोड़ी। आज इनका घर भी सुरक्षित है और लोगों को भी आने-जाने में आसानी हो रही है।
लोगों को निधि से पैसा नहीं देते विधायक
रिजेंसी हॉस्पिटल के लोकार्पण अवसर पर संबोधन के दौरान सीएम ने कहा कि इलाज के लिए विधायक भी अपनी निधि से 25 लाख रुपये दे सकते हैं। इसके बाद मंच पर बैठे विधायकों की तरफ देखते हुए कहा कि लेकिन देते नहीं हैं।