फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ‘मिशन शक्ति’ का सीएम ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
मिशन शक्ति - 5 के शुभारंभ के बाद गोरखपुर कमिश्नर कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’ की थीम के साथ शनिवार को ‘मिशन शक्ति 5.0’ का शुभारंभ किया। यह अभियान चरणबद्ध रूप से एक माह तक चलेगा, जिसके बाद इसे तीन माह तक विस्तारित किया जाएगा। रविवार को पुलिस बाइक रैली निकालकर इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ करेगी।
इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में ‘सशक्त नारी-समृद्ध प्रदेश’ फोल्डर का विमोचन किया गया। इसमें महिला सुरक्षा से जुड़ी आपातकालीन सेवाओं जैसे 1090, 112, 1076, 1930, 102, 108, 1098 और 181 की जानकारी दी गई है। अब हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र और महिला हेल्पडेस्क होंगे, जहां महिला बीट पुलिस अधिकारी चौबीसों घंटे महिलाओं की मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने निर्देश दिया कि महिला जागरूकता फोल्डर स्कूल, कॉलेज, तहसील, ब्लॉक व जनपद मुख्यालय स्तर पर उपलब्ध कराए जाएं। महिला बीट पुलिस अधिकारी व आशा, आंगनबाड़ी आदि कार्मिक गांव-गांव जाकर संवाद करें। कार्यक्रम में मत्स्य मंत्री संजय निषाद, राज्यसभा सांसद संगीत यादव, विधायक विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, एडीजी अशोक मुथा, कमिश्नर अनिल ढींगरा, डीआईजी एस. चन्नप्पा, डीएम दीपक मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें