फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम ने ली आयुष विश्वविद्यालय के तैयारियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाम को गोरखनाथ मंदिर में प्रशासन, पुलिस व अन्य विभागों के अफसरों के साथ हुई अलग-अलग बैठकें
विज्ञापन

गोरखपुर। लिंक एक्सप्रेस-वे का उदघाटन करने के बाद गोरखनाथ मंदिर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार शाम को प्रशासनिक, पुलिस व विकास से जुड़े विभागों के अफसरों के साथ बैठक कर शहर की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान आयुष विश्वविद्यालय की तैयारियों और राष्ट्रपति के आगमन से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। सीएम ने सभी तैयारियाें को समय से पहले पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शहर में बन रहे सिक्सलेन-फोरलेन, ओवरब्रिज और गोड़धोइया नाले के निर्माण से संबंधित जानकारी ली। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने अब तक हो चुके कार्यों की जानकारी दी। गोड़धोइया नाले की सफाई व अगल-बगल के मोहल्ले में कराए गए बचाव कार्य के बारे में बताया गया। सीएम ने आयुष विश्वविद्यालय के उदघाटन से पहले सभी तैयारियों को पूरा कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी। गीडा में बिजली व्यवस्था बिगड़ने व शहर में अघोषित कटौती की शिकायत पर भी सीएम ने बिजली निगम के अफसरों से जानकारी ली। सीएम ने अफसरों को बारिश के दौरान जल निकासी व सफाई का प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें