फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेस्टोरेंट में खाना खाया, पैसा मांगने पर दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गीडा। दानापानी रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद पैसा मांगने पर महाराजगंज के मनबढ़ नाराज हो गए। वे मैनेजर को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। यही नहीं जाते-जाते रेस्टोरेंट के चम्मच, प्लेट भी उठा ले गए। मैनेजर की तहरीर पर गीडा थाने में महाराजगंज के पनियरा के सुहसा निवासी संजय यादव पुत्र जोखई समेत अन्य युवकों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सहजनवां के मुंडा निवासी शिव सागर शुक्ल गीडा क्षेत्र के रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। तहरीर में उन्होंने लिखा है कि बृहस्पतिवार रात 10 बजे एक लग्जरी वाहन से कुछ लोग रेस्टोरेंट पर पहुंचे और खाना खाया। मैनेजर का आरोप है कि खाने के बाद जब पैसा मांगा तो वे गली गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। आरोप है कि संजय यादव आए दिन रेस्टोरेंट में युवकों के साथ आता है और धौंस जमाता है। वह अपराधी प्रवृति का है। इसलिए कर्मचारी उससे घबराते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें