फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक दिन में 1600 क्विंटल नॉनवेज खा गए शहरवासी- बकरा, मुर्गा और मछली...टूटे रहे 'शौकीन'

Mon, 11 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

मछली की थोक मंडी में शनिवार देर रात से ही व्यापारी खरीदारी करने पहुंचने लगे। सुबह नौ बजे तक मंडी में आया सारा माल साफ हो गया। महेवा मछली मंडी के अध्यक्ष गजेंद्र साहनी ने बताया कि एक माह तक बिल्कुल भी मछली की बिक्री नहीं थी। सावन खत्म होने के बाद रविवार को अच्छी बिक्री हुई है। मंडी से करीब 500 क्विंटल मछली की बिक्री हुई।
 
विज्ञापन
शास्त्री चौक के पास मुर्गा खरीदते ग्राहक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन खत्म होने के साथ ही नॉनवेज के शौकीनों ने रविवार को जमकर दावत उड़ाई। इससे एक ही दिन में रिकॉर्ड 1600 क्विंटल नॉनवेज की बिक्री शहर में हो गई। नॉनवेज के शौकीनों को सावन खत्म होने का इंतजार एक महीने से था। शनिवार को रक्षाबंधन के दिन सावन के खत्म होने के साथ ही नॉनवेज की दुकानों पर सुबह से लोगों की भीड़ दिखनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

मछली की थोक मंडी में शनिवार देर रात से ही व्यापारी खरीदारी करने पहुंचने लगे। सुबह नौ बजे तक मंडी में आया सारा माल साफ हो गया। महेवा मछली मंडी के अध्यक्ष गजेंद्र साहनी ने बताया कि एक माह तक बिल्कुल भी मछली की बिक्री नहीं थी। सावन खत्म होने के बाद रविवार को अच्छी बिक्री हुई है। मंडी से करीब 500 क्विंटल मछली की बिक्री हुई।

मुर्गा फार्म संचालक एजाज ने बताया कि सावन में बिक्री बहुत कम थी लेकिन रविवार को अच्छी बिक्री हुई। अनुमान के मुताबिक, करीब 700 क्विंटल मुर्गे की बिक्री शनिवार को हुई है। करीब 300 क्विंटल बकरे का मटन भी रविवार को बिका है।
विज्ञापन

दुकानों पर दिखी भीड़
सावन खत्म होने के साथ ही बिरयानी की दुकानों पर 11 बजे के बाद से लोगों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। गोलघर स्थित सिंह बिरयानी सेंटर के राजू सिंह ने बताया कि सावन में दुकान बंद रखी थी। रविवार को दुकान खुली है। इसी तहर मेडिकल रोड स्थित मुरादाबादी बिरयानी की दुकान पर भी लोग बिरयानी का जायका लेते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें