गोरखपुर। राप्तीनगर विस्तार आवासीय योजना आवंटी संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने सुअरबाड़ा हटाने और पार्क का सौंदर्यीकरण कराने की मांग सहित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मानबेला की एक तरफ सुअरबाड़ा है। सुअरबाड़े की गंदगी के दुष्प्रभाव से स्थानीय निवासियों को सुरक्षित करने के लिए बाउंड्रीवाल कराना जरूरी हो गया है। साथ ही पार्क के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भी दिया गया। संघर्ष समिति के संरक्षक रमेश चंद्र गुप्त एवं अध्यक्ष मधुसूदन ओझा ने बताया कि पीएसी भवन के बगल में एक प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने हाईमास्क से लेकर पेयजल की समस्याओं से भी जीडीए उपाध्यक्ष को अवगत कराया। इस दौरान महामंत्री अशोक अस्थाना, हरि सहाय शुक्ला, विनय पांडेय, हरेंद्र मिश्र, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित रहे।