फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर ही नहीं...इन इलाकों में भी बढ़ सकता है सर्किल रेट, जानिए कितनी हो सकती है बढ़ोत्तरी

Sun, 20 Jul 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

वर्ष 2016 में सर्किल रेट बढ़ाया गया था। अब सभी जगहों पर बाजार रेट और सर्किल रेट में बहुत ज्यादा अंतर हो गया है। शासन के निर्देश पर सर्किल रेट बढ़ाने के लिए निबंधन कार्यालय में समीक्षा की जा रही है। इसके लिए तीन स्तर पर गणना कर मिलान कराया जा रहा है। पहले शहर वाले इलाके और फिर जहां शहर विकसित हो रहा है, वहां का सर्किल रेट देखा जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने के लिए निबंधन कार्यालय में मंथन तेज हो गया है। इससे पहले दो बार में बढ़ाए गए सर्किल रेट की समीक्षा की जा रही है। शहर से सटे 20 से ज्यादा गांवों में सर्किल रेट तीन गुना तक बढ़ सकता है। इन गांवों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्री हो रही है। शहर का सर्किल रेट ज्यादा नहीं बढ़ेगा। शासन के निर्देश पर 31 जुलाई से पहले इसे तैयार कर लेना है।

विज्ञापन

वर्ष 2016 में सर्किल रेट बढ़ाया गया था। अब सभी जगहों पर बाजार रेट और सर्किल रेट में बहुत ज्यादा अंतर हो गया है। शासन के निर्देश पर सर्किल रेट बढ़ाने के लिए निबंधन कार्यालय में समीक्षा की जा रही है। इसके लिए तीन स्तर पर गणना कर मिलान कराया जा रहा है। पहले शहर वाले इलाके और फिर जहां शहर विकसित हो रहा है, वहां का सर्किल रेट देखा जा रहा है।

इसके अलावा तीसरी गणना सीमावर्ती जिलों के गांवों से भी हो रही है कि वहां अधिकतम अंतर 15 फीसदी से ज्यादा न होने पाए। अभी तक की गणना में सदर तहसील के दायरे में 20 से ज्यादा गांव ऐसे सामने आए हैं जहां इस समय जमीन की खरीद-फरोख्त ज्यादा है। इन गांवों की सूची बैनामे के आधार पर बनाई जा रही है। इसी गणना के आधार पर अन्य तहसीलों की सूची तैयार की जाएगी। ॉ
विज्ञापन

यहां मौजूदा सर्किल रेट तीन गुना तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा 12 गांव ऐसे हैं जहां जमीन की खरीद फरोख्त कम है, यहां डेढ़ गुना तक सर्किल रेट बढ़ सकता है।

निबंधन विभाग से जिले में तहसीलवार प्रस्तावित सर्किल रेट मांगा गया है। इसकी समीक्षा कर शासन को भेजा जाएगा: कृष्णा करुणेश, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें