फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News:साइकिल से जा रहे थे घर, गर्दन की नस कटी..बहने लगा खून- फिर जानलेवा बना चाइनीज मांझा

Thu, 23 Oct 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

रास्ते में एक किशोर पतंग उड़ा रहा था। पतंग कटी बच्चे उसे लूटने दौड़ पड़े। उसी समय साइकिल से गुजर रहे महेंद्र निषाद के गले में मांझा फंस गया। महेंद्र ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन मांझे की धार इतनी तेज थी कि उनका गला गहराई तक कट गया।
विज्ञापन
मांझे से जख्मी महेंद्र निषाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र के जंगल हकीम नंबर दो, मोहनापुर चुन्नीपुर निवासी महेंद्र निषाद (45) का गर्दन चाइनीज मांझे से गहराई तक कट गया। मेडिकल कॉलेज में इनका इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार शाम है। महेंद्र साइकिल से पादरी बाजार जा रहे थे। घर से बमुश्किल 200 मीटर आगे बढ़े होंगे, तभी चाइनीज मांझा उनके गर्दन में लिपट गया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रास्ते में एक किशोर पतंग उड़ा रहा था। पतंग कटी बच्चे उसे लूटने दौड़ पड़े। उसी समय साइकिल से गुजर रहे महेंद्र निषाद के गले में मांझा फंस गया। महेंद्र ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन मांझे की धार इतनी तेज थी कि उनका गला गहराई तक कट गया।

वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया और एंबुलेंस से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत को गंभीर बताया।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

चाइनीज मांझा पर रोक सिर्फ कागजों में
घटना के बाद इलाके में पतंगबाजी में इस्तेमाल होने वाले चाइनीज मांझे को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद बाजार में यह जानलेवा मांझा खुलेआम बिक रहा है। शहर में कई घटनाओं के बावजूद प्रशासन ने इसका संज्ञान नहीं लिया है। इसकी जांच कराकर चाइनीच मांझा बेचने वालों पर हत्या की कोशिश जैसी गंभीर धारा में केस दर्ज होना चाहिए, तभी ऐसी घटनाएं रुकेंगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें