फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: साफ-सफाई व गर्मी से बचाव के इंतजाम को जांचा

Fri, 31 May 2024 05:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला जज तेज प्रताप तिवारी ने गुरुवार को बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। साफ-सफाई व गर्मी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम को देखने के बाद अपचारियों से बात की। अधीक्षक को निर्देश दिए कि कोई परेशानी होने या अपचारी को पैरवी के लिए अधिवक्ता की आवश्यकता होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में प्रार्थना पत्र उपलब्ध करा दें। यह जानकारी अपर सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विकास सिंह ने दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश के साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी नगर व एसपी सिटी मौजूद रहे। संप्रेक्षण गृह में गोरखपुर जनपद के अलावा अन्य जनपद के भी बाल अपचारी निरुद्ध हैं। निरीक्षण के दौरान बाल अपचारियों से उनके स्वास्थ्य आदि के बारे में पूछा गया। साथ ही प्रभारी को निर्देशित किया गया कि वह संप्रेक्षण गृह की नियमित रूप से साफ-सफाई करवाते रहें। गर्मी से बचाव का व्यापक इंतजाम करें ताकि किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें