फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रियल एस्टेट कंपनी का निदेशक बनाने का झांसा देकर 54 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के रियल एस्टेट कारोबारी पर नोएडा की महिला से धोखाधड़ी का आरोप, कैंट थाने में केस दर्ज
विज्ञापन




लखनऊ की सृजन हाउसिंग एंड इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी के नाम पर ठगी का आरोप



गोरखपुर। नोएडा में रहने वाली उरुवा की राधा त्रिपाठी को रियल एस्टेट कंपनी में निदेशक बनाकर पांच गुना मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब 54 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कानपुर के नौबस्ता दक्षिणी, बख्तावर निवासी कैलाश कुमार सिंह ने रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर रुपये लगवाए और मूल रकम भी वापस नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर कैंट पुलिस कैलाश कुमार सिंह पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



जानकारी के मुताबिक, उरुवा के परसा बुजुर्ग के मूल निवासी सच्चिदानंद त्रिपाठी अपनी पत्नी राधा के साथ नोएडा में रहते हैं। राधा ने पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात कैलाश कुमार सिंह से हुई। उसने बताया कि लखनऊ के गोमतीनगर में सृजन हाउसिंग एंड इंफ्रा डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी है, जिसमें जमीन से संबंधित व्यवसाय होता है। उसने बताया कि कंपनी में निवेश करें, आप को निदेशक बना देगा। साथ ही पांच गुना मुनाफा भी मिलेगा।
विज्ञापन




उसने यह भी कहा कि कंपनी में इस तरह से निवेश करके पहले से सात लोग निदेशक बने हैं। उसकी बातों पर विश्वास कर जमीन मालिकों के खाते में कैलाश ने रुपये भिजवाए और खुद भी लिए। इस तरह से अमेठी, लखनऊ, कानपुर, आगरा सहित प्रदेश के कई जिलों में जमीन के नाम पर निवेश कराया गया। कंपनी के सभी निदेशकों व अन्य को यह आश्वासन दिया कि कंपनी के नियम के अनुसार सभी को जमीन का विक्रय होने पर उसका लाभांश मिल जाएगा। साथ ही अन्य शर्तों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन




उसने तब तक दो लाख रुपये प्रति माह वेतन देने का भी वादा किया। बाद में उसने सभी जमीन को बेच दिया और रुपये हड़प लिए। पसा चला कि कैलाश कुमार सिंह कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करके कंपनी के नाम से स्वयं जमीन को क्रय-विक्रय कर रहा है। बाद में सभी के दबाव बनाने पर 24 फरवरी 2023 को कैलाश ने पैडलेगंज चौराहा पर बुलाया। यहां आने पर छह से सात की संख्या में लोग आए और जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे नहीं देने की बात कही।



एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि कैंट पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें