सरदार नगर। चौरीचौरा क्षेत्र के तिलौली निवासी संदीप यादव (30) पुत्र स्व.महेंद्र यादव की 25 सितंबर को दुबई में मौत हो गई। मौत की खबर घर पर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दुबई से शव लाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कंपनी ने शव नौ दिन बाद भी नहीं भेजा। कंपनी द्वारा बताया गया कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। मृतक संदीप के माता पिता पहले ही छोड़कर चले गए। वह अपने परिवार का इकलौता था। परिवार में उसकी पत्नी रीता देवी व उसके तीन बेटियां रोशनी, लकी व आयुषी हैं। तीनों की उम्र दस वर्ष से कम है। रीता का कहना है कि उसके पति नौ सितंबर को दुबई गए। 25 सितंबर को उनकी मौत की खबर आई। 23 सितंबर को पति से अखिरी बार बात हुई थी। वह अपने पति के शव को स्वदेश मंगाने और आर्थिक मदद की गुहार लगा रही है। ब्यूरो