फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरीचौरा डबल मर्डर : मोबाइल फेंककर कौन उलझा रहा हत्या की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
29 मार्च की देर रात घर में हुई थी मां-बेटी की निर्मम हत्या, आज तक नहीं खुला राज
विज्ञापन

घटना के अगले दिन ही गांव के कोटेदार के लड़के पर केस दर्ज कर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
घटना के दिन से गायब मृतका पूनम का एंड्रायड मोबाइल शुक्रवार को घर के पास ही खेत में मिला
शनिवार को पुलिस ने आरोपी संजय के घर की ली तलाशी, गौरी बाजार व मुंबई में रह रहे युवक के बारे में हो रही छानबीन

सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा गांव में हत्या के पांच दिन बाद एक खेत में पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल फोन मिलने से पुलिस हैरान है। पुलिस अब इस एंगल पर भी छानबीन कर रही है कि अचानक मोबाइल फेंककर कहीं कोई हत्या की कहानी को उलझा तो नहीं रहा है। उधर, पूनम को जानने वाले देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र के एक युवक के अलावा मुंबई में रहने वाले एक युवक के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। गौरीबाजार वाले युवक से पूनम करीब दो महीने से बात कर रही थी, वहीं मुंबई वाला युवक अक्सर उसे पैसे भेजता था। शनिवार को पुलिस ने अरोपी संजय के घर की भी तलाशी ली।
बीते 29 मार्च की रात करीब 1:30 बजे पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। उस दौरान पूनम का एंड्रायड मोबाइल फोन वहां नहीं मिला था। पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू काे दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

हत्या का पर्दाफाश करने के लिए लगाई गई पुलिस टीम अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पूनम के मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने गौरीबाजार क्षेत्र के एक युवक से भी पूछताछ की है। सूत्रों की मानें तो पूनम और उस युवक के बीच दो माह में कई बार बात हुई है। इसी तरह एक युवक मुंबई से पूनम का हर माह रुपये भेजता था। उसके बारे में भी पुलिस पता लगा रही है।


पुलिस को शक, आस-पास घूम रहा हत्यारोपी
घटना की जांच से जुड़े पुलिस कर्मियों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि हत्यारोपी पूनम के घर के बारे में अच्छी तरह से जानता होगा। इसीलिए पुलिस ने करीबियों की सूची तैयार की है। इसमें गांव स्तर और मोबाइल संपर्क के आधार पर दो सूची बनाई है। उनकी हर गतिविधियों की गहनता से जांच चल रही है। घटना के बाद गांव के चप्पे-चप्पे की छानबीन करने वाली पुलिस को अचानक पूनम का मोबाइल खेत में मिलना महज इत्तेफाक नहीं है। पुलिस ऐसा मान रही है कि हत्यारोपी गांव के इर्द गिर्द घूमकर पुलिस की जांच प्रक्रिया पर नजर रख रहा है। मोबाइल फेंककर भी उसने गुमराह करने की कोशिश की है।
विज्ञापन



-
मिलने गई बहन से संजय ने खुद को बताया निर्दोष
शनिवार को मुख्य आरोपी संजय से जेल में मिलने उसकी बहन धनावती गई थी। धनावती ने बताया कि संजय बार-बार कह रहा था कि उसे फंसाया गया है। शनिवार को पुलिस ने संजय के घर की भी तलाशी ली। हालांकि, पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला है। वहीं घटना का पर्दाफाश करने के लिए ऐसे पुलिस कर्मी लगाए गए हैं, जिन्होंने बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश किया है। सर्विलांस, एसओजी और चौरीचौरा पुलिस शनिवार को भी गांव के इर्द-गिर्द छानबीन करती नजर आई।
-
कोट-
इस घटना में पुलिस की कई टीमें अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही हैं। जांच रिपोर्ट और साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें